कबड्डी की चोट. जब घुटने का दर्द असल में टखने की problem थी

एक कबड्डी player बहुत दूर से हमारे पास आए। घुटने के अंदर की side पर दर्द था। काफी समय से था। कहीं और treatment हो चुकी थी लेकिन फर्क नहीं पड़ा था।

जब मैंने assessment की तो घुटने में कोई tear नहीं था। लेकिन जो मिला वह interesting था।

Ankle mobility काफी restricted थी।

यही असली problem थी।


कबड्डी में body पर क्या होता है

कबड्डी, football, hockey या wrestling से अलग है। इसमें एक साथ बहुत कुछ होता है।

High speed sprinting होती है। फिर अचानक रुकना पड़ता है। फिर direction change। फिर lunge। फिर opponent को hold करना, grapple करना। और यह सब बार बार होता है, एक ही match में।

इसके साथ direct और indirect contact दोनों होते हैं। और कभी कभी unpredictable positions आ जाती हैं जिनके लिए body को ready रहना पड़ता है।

इसका मतलब यह है कि एक kabaddi player को एक साथ sprinting की strength, wrestling की grip, agility और explosive power चाहिए। यह combination बाकी sports में कम देखने को मिलता है।


वह कबड्डी player जिसका घुटना नहीं, टखना problem था

जब उस player का assessment किया तो clear हो गया कि ankle mobility बहुत restricted है।

कबड्डी में start-stop movement बहुत होता है। जब ankle properly काम नहीं करता तो knee उसकी जगह extra load लेने लगता है। यही हो रहा था। घुटना overworking कर रहा था क्योंकि ankle अपना काम नहीं कर पा रहा था।

हमने घुटने पर नहीं, ankle पर काम किया।

Ankle mobility बढ़ाई। Ankle strengthening की। साथ में hip mobility पर भी काम किया क्योंकि यह पूरी chain है।

ढाई से तीन महीने में वह player काफी confident हो गया। और सिर्फ pain free नहीं हुआ। पहले से better movement के साथ game में वापस गया।

क्योंकि हमने sirf treatment नहीं की। Preventive care भी की। ताकि दोबारा injury का chance कम हो।


कबड्डी की common injuries

कबड्डी में जो injuries सबसे ज्यादा देखी हैं:

Knee injuries जैसे ACL, MCL, या patellofemoral pain। Ankle sprain, especially lateral side पर। Hamstring tightness और adductor strain। Lower back pain। और contact की वजह से syndesmotic injury भी हो सकती है।

यह injuries इसलिए होती हैं क्योंकि body पर demands बहुत ज्यादा हैं और unpredictable हैं। एक moment में sprint, अगले moment में sudden stop, फिर external push। Body को हर position के लिए ready रहना पड़ता है।


कबड्डी के लिए return to sport अलग क्यों है

जब कोई kabaddi player injury के बाद game में वापस जाना चाहता है तो sirf pain free होना काफी नहीं।

Kabaddi में sprint चाहिए। Agility चाहिए। Direction change चाहिए। Acceleration और deceleration दोनों। Jump करना होता है। और opponent का unpredictable push सहना होता है।

तो rehabilitation में यह सब शामिल होना चाहिए।

Knee को multi-directional movements में train करना होता है। Proprioception पर काम करना होता है ताकि body अचानक आने वाले positions के लिए तैयार हो। Sport-specific movements जैसे lunges, direction change, start-stop patterns। यह सब rehabilitation का हिस्सा होने चाहिए।

और mental readiness भी उतनी ही जरूरी है। Jump करते वक्त कोई second thought नहीं होना चाहिए। कोई डर नहीं होना चाहिए। जब तक यह confidence नहीं आता, game में वापस भेजना सही नहीं।


अगर आप कबड्डी player हैं और injury के बाद वापसी करना चाहते हैं

सही assessment जरूरी है। दर्द जहां है, problem वहां नहीं होती। उस player का घुटना दर्द कर रहा था लेकिन problem ankle में थी।

Rehabilitation भी sport-specific होनी चाहिए। Generic exercises से kabaddi की demands पूरी नहीं होतीं।

WhatsApp करें: +91 92893 03555 Saket, South Delhi में मिलें।

Wrestling ki chot ke baare mein bhi padhein: हरियाणा के अखाड़ों से दिल्ली क्यों आते हैं पहलवान

ACL injury ke baad wapsi ke baare mein padhein: Your ACL Surgery Went Well. So Why Is Your Recovery Not Progressing?

Knee pain ka root cause kabhi kabhi kahin aur hota hai: What I Look for When Lower Back Pain Keeps Coming Back


Dr. Manvi Dhyani, PT. MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia. Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666. 12 saal ka clinical experience national aur international level par. Practice: Saket, New Delhi.


Dr. Manvi Dhyani ek qualified physiotherapist hain (MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia; Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666). Dr. title unki doctoral-level physiotherapy qualification ke according use kiya gaya hai aur yeh NMC Act, 2020 ke under registered medical practitioner ko denote nahi karta.

1 thought on “कबड्डी की चोट. जब घुटने का दर्द असल में टखने की problem थी”

  1. Pingback: Why Lower Back Pain Keeps Returning - Dr. Manvi Dhyani PT Delhi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top