खो खो एक ऐसा खेल है जिसमें body पर एक साथ बहुत कुछ होता है।
Sprinting। Sudden direction change। Acceleration और deceleration। Low squat position में बैठना। Contact और collision। और यह सब एक साथ, बार बार।
इसीलिए खो खो players की injuries भी unique होती हैं। और इसीलिए उनकी rehabilitation भी unique होनी चाहिए।
खो खो में सबसे common injuries कौन सी हैं
खो खो में जो injuries सबसे ज़्यादा देखती हूं वो हैं:
Knee injuries जैसे ACL, meniscus, और patellar tendon पर load। Ankle sprain, especially lateral side पर। Hamstring injuries क्योंकि suddenly sprint करना और फिर suddenly बैठना पड़ता है। Hip mobility restricted हो तो injury का risk बढ़ जाता है। Wrist injuries fall की वजह से। और lower back pain भी common है।
यह सब इसलिए होता है क्योंकि खो खो में body को हर second एक नई direction में react करना पड़ता है। कोई movement predictable नहीं होती।
वह खो खो player जिसका ankle दर्द कर रहा था लेकिन problem calf में थी
एक खो खो player आए जिन्हें ankle में बहुत दर्द था। खो खो में sudden direction change और acceleration-deceleration बहुत ज़्यादा होता है तो सबने मान लिया था कि ankle stability कमज़ोर है।
सब उनकी ankle stability पर काम कर रहे थे। लेकिन आराम नहीं आ रहा था।
जब मैंने assessment की तो ankle stability actually ठीक थी। असली problem यह थी कि बार बार same movement करते करते उनके calf और tendon पर overuse और overload हो गया था। और वो overload ankle पर दर्द की तरह feel हो रहा था।
यहां एक ज़रूरी बात है। जब भी कोई joint दर्द करता है, हमें उसके ऊपर और नीचे के joints और muscles को भी देखना चाहिए। Ankle दर्द कर रहा है तो knee और calf पर भी ध्यान देना ज़रूरी है।
जब हमने calf और knee पर काम किया, ankle का दर्द automatically better हो गया। साथ में balance और proprioception पर भी काम किया क्योंकि खो खो में recurrent ankle sprains बहुत common हैं।
दर्द ankle में था। Problem calf और knee में थी।
खो खो के लिए return to sport दूसरे sports से अलग क्यों है
खो खो में वापसी के लिए मैं पांच levels में check करती हूं।
पहला level: Joint की basic condition। कोई swelling नहीं। Loading पर कोई pain नहीं। Knee, ankle, और hip की full range of motion। कोई instability नहीं।
दूसरा level: Strength और power। Quads, hamstrings, glutes, adductors की strength check होती है। Isokinetic testing या dynamometer से। Single leg squat, single leg jump, broad jump। दोनों sides में ज़्यादा फर्क नहीं होना चाहिए।
तीसरा level: Hopping और landing mechanics। कैसे land कर रहे हैं। Limb symmetry। Hop tests।
चौथा level: Sport-specific movements। Sprinting। Lateral shuffle। Low position में movement। Acceleration और deceleration। यह सब check होना ज़रूरी है।
पांचवां level: Reaction time और fatigue में performance। खो खो में player को verbal cues पर react करना होता है जैसे right, left, stop। Fatigued होने के बाद भी क्या वो sprint कर पा रहे हैं, decelerate कर पा रहे हैं, यह देखना पड़ता है।
यह दूसरे sports से अलग है क्योंकि खो खो में सिर्फ run, jump, और change of direction नहीं है। इसमें repeated movements हैं जिनमें accelerate और decelerate करना है, बहुत low position पर move करना है, और reaction time strong होना चाहिए। Multi-directional approach चाहिए।
जब तक यह सब check नहीं हो जाता, game में वापस भेजना सही नहीं।
अगर आप खो खो player हैं और injury के बाद वापसी करना चाहते हैं
सही assessment ज़रूरी है। दर्द जहां है, problem वहां नहीं होती। उस player का ankle दर्द कर रहा था लेकिन problem calf में थी।
Rehabilitation भी sport-specific होनी चाहिए। खो खो की demands generic exercises से पूरी नहीं होतीं।
WhatsApp करें: +91 92893 03555 Saket, South Delhi में मिलें।
Kabaddi ki chot ke baare mein bhi padhein: कबड्डी की चोट. जब घुटने का दर्द असल में टखने की problem थी
Wrestling ki chot ke baare mein padhein: हरियाणा के अखाड़ों से दिल्ली क्यों आते हैं पहलवान
ACL injury ke baad wapsi ke baare mein padhein: Your ACL Surgery Went Well. So Why Is Your Recovery Not Progressing?
Dr. Manvi Dhyani, PT. MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia. Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666. 12 saal ka clinical experience national aur international level par. Practice: Saket, New Delhi.
Dr. Manvi Dhyani ek qualified physiotherapist hain (MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia; Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666). Dr. title unki doctoral-level physiotherapy qualification ke according use kiya gaya hai aur yeh NMC Act, 2020 ke under registered medical practitioner ko denote nahi karta.
Pingback: हरियाणा के अखाड़ों से दिल्ली क्यों आते हैं पहलवान - वापसी का सही तरीका क्या है