रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, करनाल। इन शहरों से पहलवान तीन चार घंटे का सफर करके Saket आते हैं। सिर्फ एक घंटे के session के लिए।
जब मैं यह देखती हूं तो मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है। और एक जिम्मेदारी भी महसूस होती है।
जो इतनी दूर से आता है, उसके लिए मेरी पूरी कोशिश होती है कि कम से कम time में उसे game में वापस भेज सकूं। इसीलिए मैं उन्हें हफ्ते में दो से तीन बार ही बुलाती हूं। मुझे पता है कि यह travel कितना मुश्किल है।
लेकिन वह आते हैं। क्योंकि उन्हें game में वापस जाना है।
वह यहां क्यों आते हैं
Physical therapy centers Rohtak में भी हैं, Sonipat में भी हैं। लेकिन जो यहां होता है वह बाकी जगह कम मिलता है। Sports-specific rehabilitation। हर पहलवान के लिए अलग plan। एक size fits all नहीं।
पहलवान को game में वापस जाना है। तो उसे game के लिए तैयार करना पड़ता है। सिर्फ दर्द खत्म करना काफी नहीं।
मैं SAI Sonipat में wrestlers के साथ काम कर चुकी हूं। Chhatrasal के wrestlers को देखती रही हूं। मुझे wrestling की techniques पता हैं, दांव पेंच पता हैं, और इसी वजह से rehabilitation भी उसी के according होती है।
Word of mouth से community में फैला। एक पहलवान ठीक हुआ, game में गया, medal लाया। उसने अपने साथियों को बताया। फिर वह आए। फिर उनके साथी आए।
एक बात और। मैं भी एक sports person रह चुकी हूं। मुझे पता है कि game से बाहर रहना क्या होता है। यह feeling मुझे उनसे जोड़ती है।
Wrestling की चोटें दूसरे sports से अलग क्यों होती हैं
हर sport की injuries अलग होती हैं। Wrestling में भी Freestyle और Greco-Roman दोनों में अलग अलग type की injuries होती हैं। ACL और Rotator Cuff wrestling में सबसे common हैं। लेकिन इनका rehabilitation भी wrestling-specific होना चाहिए।
Wrestling में full squat चाहिए। Single leg balance चाहिए। एक palm पर jump करना होता है। Direction change करना होता है। अगर rehabilitation में यह सब नहीं है तो वह पहलवान akhada में जाकर फिर से चोटिल हो जाएगा।
अगर आप सिर्फ machine-based therapy करते हैं, electrotherapy, ultrasound, तो pain कम होगा। लेकिन पहलवान game के लिए तैयार नहीं होगा। उसे एक बड़ी जगह चाहिए जहां वह running कर सके, direction change कर सके, jump कर सके। क्योंकि यही उसे akhada में भी करना है।
अगर rehabilitation में यह elements नहीं हैं तो re-injury के chances बहुत ज़्यादा हैं।
Rohtak का वह पहलवान जो चार महीने बाद भी single leg नहीं कर पा रहा था
एक wrestler Rohtak से आए। Surgery को चार पांच महीने हो गए थे। कहीं और rehabilitation हो रही थी लेकिन अभी तक single leg activity शुरू नहीं हुई थी।
जब वह हमारे पास आए, हमने पहले single leg activities शुरू कीं। Step up, step down, basic चीज़ें। क्योंकि अगर game में जाना है तो single leg balance पर काम करना ज़रूरी है। उसके बाद plyometric exercises शुरू हुईं। फिर jogging। फिर direction change के साथ running।
दो तीन महीनों में वह confident होने लगे। जितना आप चीज़ें करने लगते हो, उतना confidence आता है।
और जितना लंबे समय तक game से बाहर रहो, उतना ज़्यादा mental stress होता है। इसीलिए हम कोशिश करते हैं कि patient जल्दी आए और early rehabilitation शुरू करे।
akhada में वापसी से पहले क्या देखती हूं मैं
सिर्फ दर्द खत्म होना काफी नहीं है।
Affected side की strength दूसरी side से कम से कम 85 से 90 percent होनी चाहिए। Full range of motion होनी चाहिए। कोई swelling नहीं होनी चाहिए। Hop test, jump test, crossover test clear होने चाहिए। दोनों limbs में symmetry होनी चाहिए।
इसके लिए मैं Melbourne Return to Sport Protocol follow करती हूं।
लेकिन physical criteria के साथ साथ mental readiness भी उतनी ही ज़रूरी है। डर तो सबको लगता है game में वापस जाने से पहले। उस डर को practice से, motivation से, धीरे धीरे overcome करना पड़ता है।
Mental questionnaires होते हैं। Mental preparedness check होती है। जब तक वह clear नहीं होती, मैं return to competition के लिए नहीं कहती।
Return to sport और return to competition दोनों अलग हैं। Return to sport मतलब हल्की practice, training शुरू करना, धीरे धीरे load बढ़ाना। Return to competition मतलब पूरे stress के साथ, opponent के साथ, medal के लिए लड़ना।
पहले return to sport होती है। जैसे जैसे confidence आता है, fitness आती है, फिर return to competition।
हमारे कई wrestlers surgery के बाद game में गए और medal लाए। Gold भी लाए। यह उनका confidence बनाता है। हमारा भी। और यह confirm करता है कि rehabilitation सही हुई थी।
अगर आप भी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं
अगर आप Haryana के किसी भी शहर से हैं, Rohtak, Rewari, Sonipat, Panipat, Karnal, और चोट के बाद game में वापस जाना चाहते हैं तो सही assessment ज़रूरी है।
दर्द खत्म होना काफी नहीं। Game के लिए तैयार होना ज़रूरी है।
WhatsApp करें: +91 92893 03555. Saket, South Delhi में मिलें।
Kabaddi ki chot ke baare mein bhi padhein: कबड्डी की चोट. जब घुटने का दर्द असल में टखने की problem थी
Shoulder ki chot ke baare mein aur padhein: Frozen Shoulder, Rotator Cuff, Impingement. How I Actually Tell Them Apart
ACL surgery ke baad wapsi ke liye yeh bhi padhein: Your ACL Surgery Went Well. So Why Is Your Recovery Not Progressing?
Bilateral shoulder surgery ke baad wapsi: He Needed Surgery on Both Shoulders. He Was a Competitive Wrestler. He Came Back.
Dr. Manvi Dhyani, PT. MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia. Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666. CRPF national sports teams, SAI Sonipat national programme aur ProHealth Asia ke saath 12 saal ka clinical experience. 2021 World Archery Youth Championships, Wroclaw, Poland mein India ki Archery team ki physiotherapist. Practice: Saket, New Delhi.
Dr. Manvi Dhyani ek qualified physiotherapist hain (MPT Sports Physiotherapy, Jamia Millia Islamia; Registered Physiotherapist, Delhi Council for Physiotherapy and Occupational Therapy, Reg. TPR-2666). Dr. title unki doctoral-level physiotherapy qualification ke according use kiya gaya hai aur yeh NMC Act, 2020 ke under registered medical practitioner ko denote nahi karta.
Pingback: ACL Recovery Not Progressing - Dr. Manvi Dhyani PT Delhi
Pingback: Frozen Shoulder vs Rotator Cuff vs Impingement - Dr. Manvi Dhyani PT
Pingback: Bilateral Shoulder Surgery and Return to Wrestling - Dr. Manvi Dhyani PT
Pingback: कबड्डी की चोट और वापसी - Dr. Manvi Dhyani, Saket Delhi